इंदौर क्राइम ब्रांच की कार्रवाई में एमडी ड्रग्स के साथ आरोपी गिरफ्तार

इंदौर: क्राइम ब्रांच टीम ने शहर में नशे की तस्करी रोकने के दिशा-निर्देशों के तहत संजय सेतु पार्किंग मेन रोड से अवैध मादक पदार्थ एमडी के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी के कब्जे से लगभग 21.40 ग्राम एमडी बरामद की जिसकी अंतरराष्ट्रीय कीमत 2.14 लाख रुपए आंकी गई है. एडीशनल डीसीपी क्राईम राजेश दंडोतिया ने बतायाकि गिरफ्तार आरोपी फिरोज खान, निवासी खाचरोद, उज्जैन, शहर में नशे के आदी लोगों को सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर महंगे दामों पर बेचने की गतिविधियों में था.

प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने खुद स्वीकार किया कि वह नशे का आदी है और इसी उद्देश्य से यह व्यापार करता था. क्राइम ब्रांच की टीम ने यह गिरफ्तारी शहर में संदिग्धों की चेकिंग और गोपनीय सूचना संकलन के क्रम में हुई. संजय सेतु पार्किंग मेन रोड पर मोटरसाइकिल पर बैठे आरोपी को संदिग्ध गतिविधि के चलते रोका, लेकिन आरोपी पुलिस को देख घबरा गया और भागने का प्रयास किया. पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया. बरामद मादक पदार्थ का वजन 21.40 ग्राम है और इसे कार्रवाई के तहत पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया है और मामले में आगे की जांच जारी है.

Next Post

महिला से सोने की चैन, नगदी ले गए जालसाज

Tue Oct 7 , 2025
जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में लालच देकर दो जालसाज महिला की सोने की चैन, नगदी रूपए लेकर चपत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति रानी तिवारी 57 वर्ष निवासी शाहीनाका दुर्गा कॉलोनी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर से […]

You May Like