जबलपुर: गढ़ा थाना क्षेत्र में लालच देकर दो जालसाज महिला की सोने की चैन, नगदी रूपए लेकर चपत हो गए। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक श्रीमति रानी तिवारी 57 वर्ष निवासी शाहीनाका दुर्गा कॉलोनी ने रिपेार्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर से पैदल सब्जी लेने गढ़ा बजार आई थी, बडक़ुल जड़ी बूटी की दुकान के पास से 2 लोग उसके पीछे आये और पूछने लगे की बहन जी कहां जा रही हो हम आपकी मदद कर देते हैं।
एक काले रंग के कपड़े में गड्डी एक व्यक्ति ने दिखाई और उसके सब्जी के थैले में डाल दिया फिर कहने लगे कि इसके पास खाने के पैसे नहीं बचे है कुछ पैसे दे दो तो उसने रूपये निकालकर 1800 रूपये दे दिये तो बोले कि बहन जी हमने आपको नोटों की गड्डी दे दी है सबूत के तौर पर तुम सोने की चैन दे दो तो उसने अपनी सोने की चैन उतारकर दे दी, उक्त दोनों लडक़े नास्ता करने का बहाना करके चले गये, उसने घर जाकर काले कपड़े की गड्डी जो उन्होंने दी थी खोलकर देखी तो एक पचास का नोट और बाकी के कागज भरे हुये थे उक्त दोनों लडक़ो ने छलकपट पूर्वक बहला फुसलाकर लोभ लालच देकर उससे 1800 रूपये एवं सोने की चैन वजनी लगभग 15 ग्राम लेकर चले गये।
