शादी का झांसा देकर दुराचार करने वाला आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार

अनूपपुर। कोतवाली पुलिस अनूपपुर ने शादी का झांसा देकर 20 वर्षीय नवयुवती से दुराचार करने के मामले में फरार आरोपी को छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी की पहचान 19 वर्षीय पीयुष पाण्डेय पुत्र पप्पू पाण्डेय निवासी ग्राम सेमरा थाना रामनगर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार आरोपी पीयुष पाण्डेय शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज छतवई जिला शहडोल से माइनिंग इंजीनियरिंग का छात्र है। घटना के बाद से ही वह फरार चल रहा था। कोतवाली निरीक्षक अरविन्द जैन ने बताया कि पुलिस अधीक्षक मोती उर रहमान, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जगन्नाथ मरकाम तथा एसडीओपी सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार 16 सितम्बर को पीड़ित 20 वर्षीय नवयुवती ने थाना कोतवाली अनूपपुर में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया कि इंस्टाग्राम के माध्यम से पीयुष पाण्डेय से उसकी दोस्ती हुई थी। आरोपी ने शादी करने का झांसा देकर दो बार दुराचार किया। लेकिन जब युवती ने शादी की बात कही तो आरोपी ने अलग समाज और जाति का हवाला देकर शादी से इंकार कर दिया। इस आधार पर कोतवाली अनूपपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की और टीम गठित की। महिला उपनिरीक्षक सरिता लकड़ा, सहायक उपनिरीक्षक पवन प्रजापति, प्रधान आरक्षक शेख रसीद तथा आरक्षक अब्दुल कलीम की संयुक्त टीम ने मनेन्द्रगढ़ (छत्तीसगढ़) में दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया।

Next Post

सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

Sun Sep 21 , 2025
9 भोपाल।शहर के बजरिया थाना इलाके में 12 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत रविवार को हो गई. मृतक 8 सितंबर को दुर्गा प्रतिमा बुक करने के लिया गया था. इसी दौरान स्पीड ब्रेकर पर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. बैलेंस बिगड़ने से युवक सड़क […]

You May Like