सड़क हादसे में घायल युवक की इलाज के दौरान मौत

9

भोपाल।शहर के बजरिया थाना इलाके में 12 दिन पहले सड़क हादसे में घायल हुए एक युवक की मौत रविवार को हो गई. मृतक 8 सितंबर को दुर्गा प्रतिमा बुक करने के लिया गया था. इसी दौरान स्पीड ब्रेकर पर बाइक का बैलेंस बिगड़ गया. बैलेंस बिगड़ने से युवक सड़क पर गिर गया था. जिसके चलते युवक के सिर पर गंभीर चोटे आई थी. अस्पातल में लंबे इलाज के दौरान की युवक की मौत हो गई. बजरिया थाना पुलिस के मुताबिक मृतक अंकुश बघेल की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतक के परिवार में पिता हलवाई का काम करते हैं. अंकुश धर्मिक कार्यों में रूचि लेता था. जिससे क्षेत्र में उसकी पहचान भी बहुत दूर तक थी. अंकुश अपने माता पिता की संतानों में सबसे बड़ा बेटा था. अंकुश की असमायिक मृत्यु पर परिवार के लोग टूट गए. सभी को ढांठस बंधाने के लिए क्षेत्र के लोग पहुंचे. शव का पीएम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है. पुलिस ने मृग कायम कर जांच शुरू कर दी है.

Next Post

छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने की जांच शुरू 

Sun Sep 21 , 2025
भोपाल।शहर के कटारा हिल्स क्षेत्र में एमपीपीएसी की तैयारी कर रही एक छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मृतका के भाई-बहन जब घर पहुंचे, तब घटना का खुलासा हुआ. पुलिस जानकारी के अनुसार मृतका 20 वर्षीय डॉली निमोदा ने अपने घर में ही फांसी लगा कर जान दे दी. […]

You May Like

Play sound