नशामुक्ति अभियान: फैक्ट्रियों और छात्रावासों में पहुंची पुलिस

छतरपुर। नशे से दूरी है जरूरी अभियान के तहत छतरपुर पुलिस 30 जुलाई तक जिले भर में जन-जागरूकता कार्यक्रम चला रही है। पुलिस ने फैक्ट्रियों, छात्रावासों और सार्वजनिक स्थलों पर जाकर नशे के दुष्परिणाम बताए और नशामुक्त रहने की शपथ दिलाई। हस्ताक्षर अभियान, जनसंवाद, रैलियाँ, चित्रकला, निबंध लेखन, रंगोली जैसी गतिविधियों से समाज को जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। सोशल मीडिया, नुक्कड़ नाटक और लोकगायन के माध्यम से भी संदेश फैलाया जा रहा है। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा, ताकि युवाओं को सकारात्मक दिशा दी जा सके।

 

Next Post

9 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

Tue Jul 29 , 2025
सिरोंज। थाना पथरिया पुलिस ने वर्ष 2016 से फरार चल रहे आरोपी बंटी उर्फ बंटू पारदी पिता पीलिया उर्फ दिलीप पारदी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गढमुर्रा थाना सूखी सेवनिया को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी वर्ष 2016 में ग्राम चंदाढाना में एक घर में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला […]

You May Like