9 वर्ष से फरार आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिरोंज। थाना पथरिया पुलिस ने वर्ष 2016 से फरार चल रहे आरोपी बंटी उर्फ बंटू पारदी पिता पीलिया उर्फ दिलीप पारदी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम गढमुर्रा थाना सूखी सेवनिया को गिरफ्तार किया है. यह आरोपी वर्ष 2016 में ग्राम चंदाढाना में एक घर में घुसकर लूटपाट के दौरान महिला की हत्या करने की घटना में आरोपी था. मामले के अनुसार आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर फरियादी दौलत सिंह रघुवंशी के घर में रात्रि 3-4 बजे घुसकर मारपीट कर उसकी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने तथा 16 हजार रुपये नकद व जेवर लूट लेने का आरोप है. इस मामले में अन्य आरोपी पहले ही गिरफ्तार हो चुके थे, किंतु बंटी पारदी लगातार फरार चल रहा था. पथरिया पुलिस द्वारा सूचना के तहत आरोपी को दबोचने में सफलता पाई गई.

 

Next Post

ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की समस्या को लेकर कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल राहुल गांधी से मिला

Tue Jul 29 , 2025
इटारसी।ऑर्डिनेंस फैक्ट्री से जुड़े कर्मचारी प्रतिनिधिमंडल ने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी से मुलाकात कर फैक्ट्री से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उनके समक्ष रखा। प्रतिनिधियों में अशोक ढिमोले सहित फैक्ट्री के अन्य कर्मचारी शामिल थे। राहुल गांधी ने प्रतिनिधिमंडल की बातें गंभीरता से सुनीं और समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक […]

You May Like