शनिचरा धाम में हुआ कवि सम्मेलन

ग्वालियर। शनिदेव समिति द्वारा कवि सम्मेलन अन्नपूर्णा भवन ग्राम ऐंती शनिचरा धाम में आयोजित हुआ जिसकी अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष रमेश पटेल ने की। मुख्य अतिथि डॉ अजीत जैन थे। कवि सम्मेलन में कवि अमित चितवन, पुष्प राज जैन मासूम, अनिल जैन बेधड़क, आजाद अनजान झांसी, विपिन तोमर साहिल, आकाश शर्मा अर्पित, डॉ मनीषा गिरि, संगीता गुप्ता, मधुलिका सिंह, ज्योति उपाध्याय आदि ने काव्य पाठ कर श्रोताओं को अपनी रचनाएं सुनायीं। संचालन मनीषा गिरि ने एवं आभार समिति के सचिव ने व्यक्त किया ।

*संगम की काव्य गोष्ठी कल* नगर की साहित्य संस्था संगम की काव्य गोष्ठी कल 13 मार्च को शाम 5 बजे से मानस भवन फूलबाग़ में आयोजित होगी जिसके मुख्य अतिथि समाजसेवी डॉ प्रदीप कश्यप होंगे। अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष चेतराम सिंह भदौरिया करेंगे। यह जानकारी सचिव कवि अमित चितवन ने दी है।

Next Post

जीडीए के ईडब्ल्यूएस भूखंडों का लाटरी से किया आवंटन

Thu Mar 12 , 2026
ग्वालियर। ग्वालियर विकास प्राधिकरण द्वारा आनंद नगर योजना के अंतर्गत ईडब्ल्यूएस भूखंडों के पंजीयन एवं भूखंड क्रमांक की लॉटरी की गई। कुल 187 आवेदन प्राप्त हुए थे। लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शिता के साथ कराई गई, जिसमें बड़ी संख्या में हितग्राही उपस्थित रहे। लॉटरी के माध्यम से भूखंडों का आवंटन विभिन्न श्रेणियों […]

You May Like

मनोरंजन