पुलिसिंग के हर मोर्चे पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले 42 जांबाजों को सम्मान

इंदौर. बेहतर पुलिसिंग के लिए मैदान में डटे पुलिसकर्मियों के हौसले को नई उड़ान देने की दिशा में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा शुरू की गई साप्ताहिक पुरस्कार योजना के तहत 42 पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को सम्मानित किया. पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, नवाचार, तकनीकी दक्षता और जनसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार भेंट कर सम्मानित किया.

पलासिया स्थित पुलिस आयुक्त कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त प्रशासन/विधि व्यवस्था अमित सिंह सहित वरिष्ठ अधिकारियों की मौजूदगी में हुए इस आयोजन में सभी पुरस्कृत अधिकारियों/कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की गई. इस दौरान आयुक्त संतोष कुमार सिंह ने कहा कि जमीनी स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी ही असल में पुलिसिंग की रीढ़ होते हैं. समय-समय पर इन्हें सम्मानित कर प्रेरित करना आवश्यक है ताकि अन्य कर्मचारी भी उनसे प्रेरणा लेकर अपने कार्य में निखार लाएं. उन्होंने सभी पुरस्कृत कर्मियों को भविष्य में भी बेहतर कार्य के लिए प्रोत्साहित किया.

Next Post

शहर में शुरू हुआ ‘दस्तक अभियान’, चार लाख बच्चों को मिलेगा लाभ

Tue Jul 22 , 2025
इंदौर. प्रदेश के साथ-साथ इंदौर जिले में भी मंगलवार से ‘दस्तक अभियान’ की शुरुआत हुई. बच्चों को गंभीर बीमारियों से बचाने और बाल मृत्यु दर में कमी लाने के उद्देश्य से शुरू हुए इस अभियान का शुभारंभ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. माधव प्रसाद हासानी ने हुकुमचंद अस्पताल में […]

You May Like

मनोरंजन