जूडो में सिल्वर जीतकर लौटी 12 वर्षीय अलवीरा, वक्फ कमेटी ने किया सम्मान

नीमच। शहर के बगीचा नंबर 4 निवासी 12 वर्षीय अलवीरा खान पिता अफजल खान ने आगरा में आयोजित जूडो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल हासिल कर नीमच जिले का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में सफलता के बाद नीमच पहुंचने पर जिला वक्फ कमेटी एवं जामा मस्जिद वक्फ कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में वक्फ बोर्ड कार्यालय में अलवीरा का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में नीमच से गहरा पारिवारिक संबंध रखने वाले इंदौर निवासी भारतीय क्रिकेटर एवं आईपीएल खिलाड़ी आवेश खान भी विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने सिल्वर मेडल विजेता अलवीरा खान को प्रशंसा पत्र एवं शील्ड भेंट कर सम्मानित किया तथा उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष फिरोज पठान ने कहा कि अलवीरा ने महज 12 वर्ष की उम्र में जूडो में शानदार उपलब्धि हासिल कर पूरे नीमच जिले का सिर गर्व से ऊंचा किया है। यह उपलब्धि सिर्फ अलवीरा की जीत नहीं, बल्कि हर बेटी की जीत है। उन्होंने कहा कि वक्फ कमेटी प्रतिभावान बेटियों एवं युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए हमेशा सहयोग करती रहेगी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अलवीरा आगामी प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर नीमच का नाम और रोशन करेगी।

कार्यक्रम में जिला वक्फ कमेटी अध्यक्ष फिरोज पठान, सचिव सादिक हुसैन, काजी-ए-शहर सद्दाम हुसैन अत्तारी, सदर अशफाक मुल्तानी, सेक्रेटरी इकबाल भाई, अनवर भाई, समाजसेवी मोहम्मद शकील कुरैशी, शाहबाज शेख, वसीम काजी, सादिक खान सहित समाजजन उपस्थित रहे।

उक्त जानकारी वक्फ जिला कमेटी के जिला मीडिया प्रभारी नोशाद अली द्वारा दी गई।

Next Post

भावुक हुआ आलीराजपुर, हजारों बहनों ने कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान की कलाई पर बांधी राखी

Sun Sep 6 , 2026
आलीराजपुर। भाई-बहन के पवित्र प्रेम, विश्वास और स्नेह के पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर कैबिनेट मंत्री नागरसिंह चौहान द्वारा प्रतिवर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी भव्य रक्षाबंधन समारोह का आयोजन किया गया। चौहान कृषि फार्म हाउस, दाहोद रोड, आलीराजपुर में आयोजित इस कार्यक्रम में आलीराजपुर नगर […]

You May Like