
सीधी। भारतीय जनता पार्टी का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा अभियान का जिला स्तरीय वर्ग 21 और 22 में को संपन्न हुआ, जिसमें भाजपा के क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल ने उद्घाटन किया, वही समापन म.प्र. सरकार के उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने किया। सत्र की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने की।
उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए अजय जमवाल कहा कि भाजपा में नए-नए कार्यकर्ताओं का आना-जाना होता रहता है जिसके कारण भाजपा की रीति नीति का प्रबोधन इन वर्गों के माध्यम से प्रदान किया जाता है। क्षेत्रीय संगठन मंत्री श्री जामवाल ने प्रशिक्षण वर्ग की महत्ता एवं विभिन्न सत्रों में चलने वाले विभिन्न विषयों के संदर्भ में प्रस्तावना के साथ कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन किया। समापन सत्र में म.प्र. सरकार के उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियां का बखान करते हुए कहा कि कांग्रेस ने म.प्र. को बीमारू राज्य एवं बंटाधार सरकार बनाई थी जिसके कारण म.प्र. का मूलभूत ढांचा सडक़, पानी, बिजली की व्यवस्था चर्मरा गई थी। हमारी सरकार आने के पश्चात प्रदेश को नई उड़ान मिली। कांग्रेस के शासनकाल में पहले प्रति व्यक्ति आय 15000 रुपए थी, जो अब बढक़र 170000 से ऊपर पहुंच गई है। सीधी सिंगरौली ललितपुर रेल परियोजना के अंतर्गत अतिशीघ्र ट्रेन पहुंचने वाली है। सीधी को चिकित्सा के क्षेत्र में कुछ ही वर्षों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा प्राप्त होगी। भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान ने अध्यक्षीय उद्बोधन में वर्ग की शानदार सफलता के लिए वर्ग में लगी हुई टोली का अभिनंदन करते हुए कहा कि वर्ग में 214 लोगों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। निश्चित रूप से यह प्रशिक्षण भारतीय जनता पार्टी को नया कीर्तिमान स्थापित करने में सहभागी बनेगा और आगे आने वाले सभी चुनावो में हम रिकॉर्ड मतों से विजई होंगे। इस संकल्प के साथ कार्यकर्ता आगे बढ़ेंगे।
प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों में ये रहे उपस्थित
भाजपा जिला मीडिया प्रभारी सुरेंद्रमणि दुबे ने बताया कि दो दिन तक चलने वाले विभिन्न सत्रों में क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल, संभागीय संगठन प्रभारी विजय दुबे, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदिता पाठक, जिला संगठन प्रभारी नरेंद्र त्रिपाठी, सांसद डॉ.राजेश मिश्रा, सिंगरौली प्राधिकरण अध्यक्ष वीरेन्द्र गोयल, विधायक कुंवर सिंह टेकाम, पूर्व उपाध्यक्ष महापौर योगेश ताम्रकार, सोशल मीडिया संभागीय प्रभारी राजीव सिंह, पूर्व प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अनिल पटेल ने कार्यकर्ताओं का विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन किया। विभिन्न सत्रों की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष देव कुमार सिंह चौहान, सीधी विधायक श्रीमती रीती पाठक, सिहावल विश्वामित्र पाठक, जिपं अध्यक्ष मंजू राम जी सिंह, जपं अध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह परिहार, जमुनी देवी, नगर पंचायत अध्यक्ष रामकुमार साहू, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदेश कार्य समिति सदस्य इंद्रशरण सिंह चौहान, प्रशिक्षण संभागीय सह प्रभारी केके तिवारी, पूर्व जिलाध्यक्ष बृज बिहारी लाल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लालचंद गुप्ता ने की।
