इजरायली हमलों में 24 ईरानी विद्यार्थियों की मौत: ईरानी मीडिया

तेहरान, 28 फरवरी (वार्ता/ स्पूतनिक) ईरान के एक प्राथमिक विद्यालय पर शनिवार को इजरायल-अमेरिका के संयुक्त हमलों में कम से कम 24 विद्यार्थियों की मौत हो गयी। ईरानी स्टूडेंट समाचार एजेंसी (इसना) के अनुसार, बालिकाओं का यह प्राथमिक विद्यालय दक्षिणी ईरान के होर्मोज़गन प्रांत में था। इससे पहले, इसना ने स्थानीय प्रशासन के हवाले से बताया था कि स्कूल में 18 विद्यार्थियों की मौत हुई है।

दूसरी ओर, समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने इराक गृह मंत्रालय के एक सूत्र के हवाले से बताया कि शनिवार को बगदाद के दक्षिण में बाबिल प्रांत में हुए मिसाइल हमले में इराक के अर्ध-सैनिक पॉपुलर मोबिलाइजेशन बल (पीएमएफ) के कम से कम दो सदस्य मारे गये। संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के स्थानीय मीडिया ने बताया कि ईरान के मिसाइल हमलों में एक व्यक्ति की मौत हो गयी है। इस बीच, इजरायली मीडिया ने दावा किया कि उसके हमलों में ईरान के तीन वरिष्ठ अधिकारी मारे जा चुके हैं, हालांकि ईरान ने अब तक इस दावे की पुष्टि नहीं की है।

Next Post

ईरान ने अमेरिका-इजरायल हमले पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक बुलाने की मांग की

Sat Feb 28 , 2026
तेहरान, 28 फरवरी (स्पूतनिक) ईरान ने अपने देश पर अमेरिका और इजरायल के हमलों के संबंध में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की तत्काल बैठक बुलाने की मांग की है। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने शनिवार को कहा कि उनका देश अमेरिका-इजरायल के […]

You May Like

मनोरंजन