बजरंग दल ने आयोजित किया त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम

ग्वालियर: बजरंग दल द्वारा ग्वालियर में त्रिशूल दीक्षा संकल्प कार्यक्रम का आयोजन छत्री मैदान में किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने भागीदारी दिखाई।कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऋषभदेव आनंद महाराज उपस्थित रहे जबकि मुख्य वक्ता के रूप में जितेंद्र सिंह पवार ने संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभय सिंह जादौन ने की। मुख्य अतिथि के रूप में अवधेश तिवारी, विशिष्ट अतिथि के तौर पर विश्ववर्धन भट्ट, पप्पू वर्मा और नवल भदौरिया उपस्थित रहे।
इस दौरान विश्व हिन्दू परिषद के संगठन मंत्री जितेंद्र पवार ने कहा कि हम हिंदू केवल शास्त्र में विश्वास नहीं रखते। अपने शास्त्र शस्त्र भी धारण करते हैं। क्योंकि हमारे सभी देवी देवता जो करुणा निधान हैं और आवश्यकता पड़े तो शत्रु का दुष्ट दलन करने वाले भी हैं। बजरंग दल के युवा आज त्रिशूल हाथ में धारण करके त्रिशूल का संकल्प ले रहे हैं, शस्त्र का संकल्प ले रहे हैं और साथ में नशा मुक्ति का भी संकल्प ले रहे हैं कि हमारा युवा नशा मुक्त होगा।
कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथ में त्रिशूल लेकर संकल्प लिया।

Next Post

स्व. शीतला सहाय की 96वीं जयंती पर पुष्पांजलि सभा आयोजित

Thu Apr 9 , 2026
ग्वालियर:पूर्व मंत्री स्व. शीतला सहाय की 96वीं जयंती के अवसर पर कैंसर हॉस्पिटल परिसर स्थित समाधि स्थल पर पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न राजनीतिक दलों के पूर्व एवं वर्तमान जनप्रतिनिधियों तथा उनके सहयोगियों ने उपस्थित होकर पुष्पांजलि अर्पित की।कार्यक्रम में […]

You May Like