जबलपुर: स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में हर घर तिरंगा अभियान के प्रति जन-जागरूकता जगाने और पूरे हर्षोल्लास के साथ राष्ट्रीय पर्व को मनाने, अपने घरों, दुकानों, प्रतिष्ठानों, पर राष्ट्रीय ध्वज लगाने के लिये प्रेरित करने के उद्देश्य से शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन मे जबलपुर पुलिस द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली गयी। एएसपी अपराध जितेन्द्र सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जोन 4 सुश्री अंजना तिवारी द्वारा हरी झण्डी दिखाकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण सूर्यकांत शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात अखिलेश तिवारी की अगुवाई में तिरंगा यात्रा रैली को रवाना किया गया। तिरंगा यात्रा वाहन रैली में रक्षित निरीक्षक जबलपुर जय प्रकाश आर्य सहित जिला पुलिस बल, यातायात का बल, मौजूद रहा। तिरंगा यात्रा पुलिस अधीक्षक कार्यालय से प्रारंभ होकर मुख्य मार्गों से गुजरी और पुलिस लाइन ग्राउंड पर समाप्त हुई।
Next Post
लूट खसोट पर लगे लगाम, कांग्रेस ने घेरा सीएमएचओ कार्यालय
Sat Aug 15 , 2026
जबलपुर: प्राइवेट अस्पतालों, प्राइवेट पैथोलॉजी व एम्बुलेंस माफियाओं द्वारा की जा रही लूट खसोट व जबरन वसूली के खिलाफ युवा कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया। सीएमएचओ कार्यालय का घेराव कर कांग्रेसियों ने प्रदर्शन किया।कांग्रेस युवा नेता विजय रजक ने बताया कि केंद्र की व प्रदेश की सरकार द्वारा लगातार गरीबों […]

You May Like
-
9 months ago
अवैध पिस्टल व कारतूस लेकर घूम रहा बदमाश धरा