INDIA गठबंधन की अहम बैठक, खड़गे-सोनिया-राहुल समेत कई वरिष्ठ नेता रहे मौजूद

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में INDIA गठबंधन की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सहित गठबंधन के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए।
बैठक में विपक्षी दलों के नेताओं ने विभिन्न राजनीतिक और चुनावी मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में गठबंधन के बीच आपसी समन्वय और मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा हुई। INDIA गठबंधन की इस बैठक को ऐसे समय में महत्वपूर्ण माना जा रहा है, जब विपक्षी दल चुनाव से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर सरकार और चुनावी व्यवस्था को लेकर लगातार सवाल उठा रहे हैं। बैठक में शामिल नेताओं की मौजूदगी से गठबंधन के बीच आगे की रणनीति और समन्वय को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

.....

Next Post

संबंध बनाने से मना किया तो पत्नी से मारपीट, बेटी की आंखों पर भी मारा

Wed Sep 30 , 2026
इंदौर: हीरानगर क्षेत्र में एक महिला ने पति पर जबरन संबंध बनाने के लिए दबाव डालने और मना करने पर गाली गलौज कर मारपीट करने का आरोप लगाया है. बीच बचाव करने आई बेटी के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसकी दोनों आंखों में चोट आई. गौरी नगर में […]

You May Like