
ग्वालियर। लुटेरों ने भैंस के लिए प्रसाद चढ़ाने का बहाना बनाते हुए लड्डूओं में जहर डालकर एक परिवार को प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया. इसके बाद मौके का फायदा उठाते हुए कीमती सामान और कैश लूट कर फरार हो गए. परिवार के मुखिया का कहना है लुटेरों ने जान से मारने की नीयत से यह वारदात की है. डबरा देहात के ग्राम सालवई में रहने वाले किसान कुलवंत कुशवाह ने पुलिस अधीक्षक को बताया कि उसके गांव के ही रहने वाले गिरिराज परिहार कुछ अन्य अज्ञात व्यक्तियों के साथ उसके घर पहुंचा. उसने कहा कि मेरी भैंस दूध नहीं दे रही है. इसलिए, कसाई बाबा पर प्रसाद बोला था, तुम मेरे साथ चलकर प्रसाद बटवा दो, ताकि भैंस दूध देने लगे. ऐसे में कुलवंत कुशवाह और गिर्राज परिहार के कहने पर उनके साथ चला गया. वापसी में बचे प्रसाद को गिरिराज ने कुलवंत और उसके परिवार को दे दिया. कुलवंत ने लड्डुओं को भाई और परिवार में देने के साथ ही खुद भी खा लिया. प्रसाद खाते ही सभी लोग बेहोश हो गए, जब गिर्राज को होश आया, तो देखा कि घर का सामान बिखरा पड़ा है और अलमारी में रखे 1 लाख नगद कैश समेत सभी जेवरात भी गायब है. ऐसे में कुलवंत ने परिवार के अन्य सदस्यों को बेहोश देख स्थिति समझते हुए डायल 112 को फोन लगाया. मौके पर पहुंची डायल 112 की टीम ने सभी को सिविल हॉस्पिटल डबरा में भर्ती कराया.
