जुलूसों एवं बारातों के चलते शहर में हर तरफ सड़कें जाम, कई घंटों से फंसे हैं वाहन

ग्वालियर:धार्मिक कार्यक्रमों एवं शादी बारातों के चलते आज गुरुवार को शहर की कई व्यस्त सड़कों पर ट्रैफिक जाम के हालात बन गए हैं। ​डीडवाना ओली से सराफा बाजार तक ट्रैफिक जाम हो गया है। इसके बाद लोगों ने इस ट्रैफिक जाम से बचने के लिए दूसरे रास्तों का उपयोग किया, लेकिन देखते-देखते अन्य सड़कों पर भी ट्रैफिक जाम हो गया। कटी घाटी से जीवाजीगंज होते हुए हनुमान चौराहा जोड़ने वाला मार्ग भी जाम हो गया है।

इस कारण अधिकांश दो पहिया और चार पहिया वाहन गेंडे वाली सड़क, फालका बाजार से होते हुए से दौलतगंज होते हुए महाराज बाड़ा की जद्दोजहत में लगे हैं। दौलतगंज और ऊंट पुल के रास्ते पर भी वाहन जाम में फंस गए हैं। वाहनों के लंबे जाम को देखते हुए पुलिस के जवान गलियों के माध्यम से पहुंचे है और जाम खुलवाने की मश्क्कत में जुटे हैं।

Next Post

रीवा एयरपोर्ट का उप मुख्यमंत्री ने किया निरीक्षण

Thu Nov 6 , 2025
रीवा: रीवा एयरपोर्ट में 10 नवंबर को आयोजित होने वाले रीवा-नई दिल्ली वायुसेवा शुभारंभ कार्यक्रम की तैयारियों की आज उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने समीक्षा की। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम नायडू सहित उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। यह 72 सीटर विमान […]

You May Like