स्कूल बस चालक पर हुई फायरिंग के मामले में तीन आरोपी पकड़े, एक की तलाश जारी

ग्वालियर। ग्वालियर जिले के पिछोर थाना क्षेत्र में स्कूल बस चालक पर फायरिंग की सनसनीखेज वारदात के बाद पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर तीनों को नाका चंद्रबदनी से पकड़ा। आरोपियों के पास से वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार भी बरामद कर ली गई है।

घटना कल सुबह उस समय हुई थी, जब बच्चों को लेकर स्कूल जा रही बस को रास्ते में एक स्विफ्ट कार के कारण रुकना पड़ा। पुलिस के मुताबिक, पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने बस रोकने के बाद कार को धक्का लगाने के बहाने चालक को नीचे बुलाया और फिर उस पर कट्टे से 2 से 3 फायर कर दिए। हमले में चालक घायल हो गया था।

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपियों की तलाश शुरू की। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए और मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। इसी दौरान आरोपियों के नाका चंद्रबदनी क्षेत्र में होने की जानकारी मिली। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को स्विफ्ट कार सहित धरदबोचा।

फायरिंग की वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है। वहीं गिरफ्तार आरोपियों से घटना में इस्तेमाल अवैध हथियार को लेकर भी पूछताछ की जा रही है।

Next Post

5 घंटे कॉम्बिग गश्त: 254 वारंटी पकड़ाए 

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने 5 घंटे कॉम्बिग गश्त की। धरपकड़ के दौरान कई वर्षों से फरार 110 गैर म्यादी वारिटयों एवं 73 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 71 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे […]

You May Like