5 घंटे कॉम्बिग गश्त: 254 वारंटी पकड़ाए 

जबलपुर। शहर से लेकर ग्रामीण अंचल की पुलिस ने 5 घंटे कॉम्बिग गश्त की। धरपकड़ के दौरान कई वर्षों से फरार 110 गैर म्यादी वारिटयों एवं 73 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 71 जमानती वारंट भी तामील किए गए है। अधिकांश आरोपी लंबे समय से पुलिस से बचते फिर रहे थे, जिन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। इसके साथ ही सक्रिय गुंडे बदमाशों को चेक करते हुए देर रात आने जाने वालों से रोक-टोक पूछताछ एवं रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड के साथ-साथ मुसाफिरखाना में संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग की गई।

कॉम्बिग गश्त अपराधों की रोकथाम के लिए पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर रात्रि 9 बजे से की रात्रि 2 बजे तक एएसपी शहर डॉ आयुष जाखड़, एएसपी जोन-2 पल्लवी शुक्ला, एएसपी जोन-4 अंजना तिवारी, एएसपी पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सूर्यकांत शर्मा, एएसपी यातायात अखिलेश तिवारी के मार्ग निर्देशन में कराई गई। इस दौरान वारंटी एवं लंबित मामलों में फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए शहर एवं देहात के थानों में पदस्थ लगभग अधिकारी एवं कर्मचारियों की टीमें बनाई गई, एक टीम के प्रभारी थाना प्रभारी स्वयं थे, अन्य टीम के प्रभारी उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक स्तर के अधिकारी थे।

Next Post

रिटायर्ड एलआईसी अधिकारी के खाते से 3.97 पार

Sun Sep 13 , 2026
जबलपुर। गढ़ा थाना अंतर्गत प्रेमनगर निवासी एलआईसी के एक सेवानिवृत्त अधिकारी को जालसाज ने अपना शिकार बनाया और बैंक खाते में सेंध लगाकर 3 लाख 97 हजार रुपये पार कर दिए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमनगर गढ़ा निवासी शैलेष तिवारी (63) एलआईसी से रिटायर्ड हैं। वह अपने पैतृक […]

You May Like