भोपाल निगमायुक्त के नाम से फिर बना फर्जी व्हाट्सएप अकाउंट, इंजीनियर को भेजा पैसे मांगने का मैसेज

भोपाल। साइबर अपराधियों ने निगमायुक्त के नाम से फर्जी वाट्सएप खाता बनाकर ठगने का प्रयास किया. यह प्रयास निगम के वर्कशॉप में पदस्थ सहायक यंत्री को मैसेज भेजकर किया. जिसकी जानकारी मिलने पर सहायक यंत्री ने नंबर को ब्लॉक कर दिया. निगम आयुक्त संस्कृति जैन के नाम से सोमवार को पुन: किसी अज्ञात व्यक्ति ने 84 56 8481763 नंबर पर निगम आयुक्त की फोटो लगाकर फर्जी एकाउंट बनाया और सहायक यंत्री विजय गोयल को 3 मैसेज किए. मैसेज देखकर श्री गोयल को शक हुआ और उन्होंने तत्काल उक्त फर्जी एकाउंट को ब्लॉक करते हुए निगम आयुक्त को अवगत कराया. निगम आयुक्त ने पुन: उपरोक्त घटना पर संज्ञान लेते हुए निगम आयुक्त की फोटोयुक्त डी.पी.लगाकर बनाए गए फर्जी एकाउंट पर किसी भी प्रकार की राशि की मांग को इग्नोर करने तथा तत्काल ऐसी घटना से निगम आयुक्त को अवगत कराने को कहा है. निगम आयुक्त की सोशल मीडिया पर पूर्व में माह नवम्बर 2025 में भी फर्जी एकाउंट बनाकर राशि मांगने की घटना हो चुकी है.

Next Post

बामणिया कुंड वाटरफॉल में युवक की डूबने से मौत

Tue Feb 17 , 2026
महू: बड़गोंदा थाना क्षेत्र स्थित बामनिया कुंड वाटरफॉल में सोमवार दोपहर एक युवक की डूबने से मौत हो गई. मृतक की पहचान चंडीगढ़ निवासी 22 वर्षीय मयंक दुबे के रूप में हुई है. वह अपनी बहन वैष्णवी दुबे (28) और दोस्त अभिषेक कुमार (27) निवासी पंचकूला के साथ घूमने आया […]

You May Like