काछीपिपरिया जैन मंदिर में चोरी

सागर। रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत काछी पिपरिया मे गौरझामर रोड पर लगातार लूट की घटनाएं हो रही थी ।इसके बाद कई मामले सामने आए थे परंतु सिर्फ एक मामले का खुलासा हुआ था ग्राम पटना बुजुर्ग में एक व्यापारी से दिन दहाड़े लूट की घटना ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी । अब चोरों ने भगवान के दरबार को ही निशाना बना लिया है ग्राम काछीपिपरिया मैं जैन मंदिर में बीती रात चोरों ने गुल्लक का ताला तोड़कर चोरी की है। रिपोर्ट में शुभम जैन ने बताया कि अनुमानित 30 से 35 हजार रुपये की नगदी रही होगी। चोर ने मंदिर के बाहर भीतर लगे सीसीटीवी कैमरा को भी तोड़ा है चोरी करने के बाद चोर ₹110 की राशि टेबल पर रखकर छोड़ गया है।

गौरतलब है कि इससे पहले भी काछी पिपरिया के जैन मंदिर में किसी अज्ञात द्वारा मंदिर में जूते चप्पल फेकने की घटना हुई थी जो अभी भी जांचाधीन है ।

Next Post

नरवाई जलाने वाले किसान पर मामला दर्ज

Mon Apr 7 , 2025
सागर। मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र अंतर्गत नरवाई जलाने पर शासन की सख्त रोक के बाद आग लगाने से घटित घटना से हुई क्षति के विरुद्ध पहली बार नामजद रिपोर्ट की कार्यवाही की गई है. उक्त घटना रहली ब्लाक के ग्राम जूना प.ह.न. 04 भूमि खसरा […]

You May Like