सतना :पिछले सप्ताह भर से जारी भीषण गर्मी के दौर से गुरुवार की सुबह उस वक्त फौरी राहत मिलती नजर आई जब घने बादलों के जमघट के साथ हल्की बारिश होने लगी. हलांकि दिन भर धूप-छांव का दौर चलता रहा, लेकिन शाम ढलते ही झोंकेदार हवाओं और गरज-चमक के साथ बारिश का दौर शुरु हो गया. जिसके चलते अधिकत और न्यनतम तापमान दोनों में खासी गिरावट देखने को मिली.मौसम कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को शहर में दिन का अधिकतम तापमान 33.5 ड्रिी सेल्सियस दर्ज किया गया. इस लिहाज से दिन के पारे में न सिर्फ पिछले 24 घंटे में 9.4 डिग्री की कमी दर्ज की गई.
बल्कि सामान्य की तुलना में भी यह 7.6 डिग्री कम आंका गया. इसी कड़ी में बुधवार की रात से चलने वाले ठण्डी हवाओं के असर के चलते न्यूनतम तापमान में कमी देखने को मिली. 23.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुए न्यूनतम तापमान में पिछले 24 घंटे में न सिर्फ 5.1 डिग्री की गिरावट देखने को मिली. बल्कि यह सामान्य की तुलना में 2.2 डिग्री कम आंका गया. वहीं सुबह हुई बारिश की वजह से हवा में नमी की मात्रा में भी खासा इजाफा हुआ और यह 78 से लेकर 39 फीसदी के बीच बनी रही. गुरुवार की सुबह लगभग 3 मिमी बारिश दर्ज हुई. जिसके चलते दोपहर होने तक मौसम सुहाना बना रहा. हलांकि उसके बाद धूप निकलने और बादलों की आवाजाही का क्रम बना रहा. लेकिन पिछले सप्ताह भर से जबरदस्त गर्मी झेलते आ रहे लोगों को काफी राहत मिली.
शाम ढलते ही बदला मौसम
गुरुवार की सुबह हल्की बारिश के चलते हलांकि लोगों द्वारा राहत की सांस ली जा रही थी. लेकिन शाम ढलते ही मौसम ने एक बार फिर से पलटी मार दी. पहले को 41 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाओं ने लोगों को ठौर खोजने पर मजबूर कर दिया. वहीं कुछ देर बाद हवा की गति धीमी पड़ते ही बारिश शुरु हो गई. बारिश का यह दौर रुक रुक कर घंटे भर से अधिक समय तक जारी रहा. वहीं मौसम के बदले मिजाज के बीच ठंडक घुलने से लोगों ने राहत की सांस ली. मौसम विभाग के अनुसार अगले 5 दिनों में मौसम में यह फेरबदल जारी रहने की संभावना है. वहीं शुक्रवार से स्िरकय हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते तेज हवाओं और गरज चमक के साथ कहीं कहीं बारिश हो सकती है.
पेड़ गिरे, कोई हताहत नहीं
गुरुवार की शाम झोंकेदार हवाओं के चलते शहर सहित जिले भर में कई स्थानों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आईं. जिसके चलते कुछ स्थानों पर कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित हुआ. लेकिन गनीमत यह रही कि इन घटनाओं के चलते किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई. वहीं मौसम के तेवर के सबसे पहले साइड इफेक्ट के चलते शहर सहित जिले भर में अलग अलग स्थानों में बिजली गुल हो गई. शहर में लगभग पौन घंटे तक ब्लैक आऊॅट बना रहा. वहीं मौसम के सुधरते ही बिजली सप्लाई को बहाल करने की कवायद तेज कर दी गई. हलांकि बदले मौसम की वजह से लोड में काफी कमी हो गई. जिसके चलते फाल्ट भी कम ही सामने आए
