सीहोर। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास संस्थान में गुरुवार को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया.
इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण मंत्री नारायण सिंह कुशवाह ने 130 दिव्यांगजनों को 500 उपकरण वितरित किए. इनमें व्हील चेयर, बैशाखी, ईयर मशीन और स्टिक शामिल थीं.
मंत्री कुशवाह ने उपकरण वितरण के बाद दिव्यांगजनों से संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और सामग्री की गुणवत्ता भी परखी. उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन असीम क्षमता और अद्भुत प्रतिभा के धनी होते हैं, जिन्हें पहचानकर अवसर उपलब्ध कराना आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं में समान अवसर प्रदान करना सरकार की प्राथमिकता है.
कार्यक्रम के अंत में मंत्री ने संस्थान की गतिविधियों की समीक्षा बैठक की और पौधरोपण भी किया. इस मौके पर विभाग की प्रमुख सचिव सोनाली वायंगणकर तथा संस्थान के संचालक डॉ. अखिलेश कुमार शुक्ला मौजूद रहे.
