1345 किसानों को बांटी गयी 161 मीट्रिक टन यूरिया खाद

रीवा:जिले के डबल लॉक केन्द्रों तथा सहकारी समितियों से किसानों को खाद दी जा रही है. वितरण केन्द्रों में किसानों को ऋण पुस्तिका के आधार पर टोकन दिया जाता है. टोकन में दर्ज दिनांक को किसान निर्धारित मात्रा में खाद संबंधित केन्द्रों से प्राप्त कर रहे हैं. आज 18 सितंबर को डबल लॉक केन्द्रों के माध्यम से 1345 किसानों को 161 मीट्रिक टन यूरिया खाद का वितरण किया गया.

डबल लॉक केन्द्र चाकघाट में 180 किसानों को 24 मीट्रिक टन, उमरी में 385 किसानों को 35 मीट्रिक टन तथा जवा में 268 किसानों को 54 मीट्रिक टन तथा चोरहटा में 512 किसानों को 48 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. अभी चाकघाट में 49.845 मीट्रिक टन, गुढ़ में 26.235 मीट्रिक टन, जवा में 40.745 मीट्रिक टन, चोरहटा में 131.15 मीट्रिक टन तथा उमरी में 83.80 मीट्रिक टन यूरिया खाद उपलब्ध है.
मऊगंज में 391 किसानों को बांटी गयी 59 मीट्रिक टन खाद
मऊगंज जिले में 18 सितंबर को 391 किसानों को 59 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. डबल लाक केन्द्र मऊगंज में 181 किसानों को 24 मीट्रिक टन तथा हनुमना में 210 किसानों को 35 मीट्रिक टन खाद का वितरण किया गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार मऊगंज में 191.415 मीट्रिक टन व हनुमना में 157.450 मीट्रिक टन खाद शेष है.

Next Post

सतना जिले में हुई 1022.5 मिमी औसत वर्षा

Fri Sep 19 , 2025
सतना: सतना जिले में इस वर्ष 1 जून से 18 सितंबर तक 1022.5 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख सतना से प्राप्त जानकारी के अनुसार अब तक जिले की सतना (रघुराजनगर) तहसील में 1255.9 मि.मी. सोहावल (रघुराजनगर) में 864.3 मि.मी., बरौंधा (मझगवां) में 1259.3 मि.मी, बिरसिंहपुर में […]

You May Like