आकर्षक झांकियो के साथ निकली श्री जी की विमान शोभयात्रा

सागर। जैन धर्म के 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी के जन्म कल्याणक पर आज भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के तत्वावधान मे गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर से मुनि श्री महासागर महाराज के सानिध्य मे श्रीजी की विमान शोभायात्रा आकर्षक झांकियो के साथ चल समारोह के रूप मे निकाली गई। जो नगर के प्रमुख मार्गो से होकर वर्णी भवन मोराजी पहुंची जहा पर श्रीजी के विशेष अभिषेक के बाद चल समारोह वापस हुई। दोपहर मे 150 कलशो से विशेष अभिषेक संपन्न हुआ। सायंकाल 1008 दीपक प्रज्ज्वलित कर महाआरती हुई। गौराबाई महिला मंडल द्वारा पालना झुलाओ कार्यक्रम संपन्न कराया गया। तत्पश्चात पुरूस्कार वितरण समारोह मे चल समारोह मे शामिल आकर्षक झांकियो को पुरस्कृत किया गया । महिला मंडल की वेशभूषा पर पुरूस्कार दिए गए। शोभायात्रा कटरा नमक मंडी स्थित गौराबाई दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कीर्ति स्तम्भ, लच्छू चौराहा, वर्णी काॅलोनी, गुजराती बाजार, लिंक रोड, विजय टॉकीज, साबूलाल मार्केट, तीनबत्ती गौर मूर्ति के रास्ते कोतवाली सराफा बाजार,इतवारा बाज़ार होती हुई लक्ष्मीपुरा स्थित वर्णी भवन मोराजी पहुंची। जहा पर श्रीजी का अभिषेक हुआ। मोराजी से कोतवाली, गौरमूर्ति के रास्ते चल समारोह वापस कटरा बाजार पहुंचा। जहा पर दोपहर मे 150 कलशो से श्री जी का अभिषेक हूआ। चल समारोह मे लगभग 26 आकर्षक झांकिया शामिल हुई। जिनके द्वारा भगवान महावीर स्वामी के उपदेशो के माध्यम से संदेश जन जन तक पहुंचाने का प्रयास किया। निर्णायक मंडल के सदस्यो के द्वारा चयनित झांकियो को पुरस्कृत किया गया। चल समारोह मे विभिन्न सोशल ग्रुप, महिला मंडल सहित सभी मंदिरो की कमेटियो के पदाधिकारी शामिल हुए। श्री महावीर भगवान की प्रतिमा को चांदी के विमान में सिंहासन पर विराजमान किया गया। डीजे, दिव्य घोष, झांकियां के अलावा भजन मंडली भजन गाते हुए चल रही थी महिला मंडल अलग-अलग ड्रेस कोड में हाथों में तख्तियां लेकर के महावीर के संदेश को प्रदर्शित कर रही थी तो पुरुष वर्ग में साफा पगड़ी लगाकर के लोग खुशी-खुशी गाते और आरती करते हुए भगवान महावीर स्वामी की जय कारा लगा रहे थे। हर घरों के सामने रंगोलिया सजाई गई, मुनि संघ का पात्र प्रच्छालन और आरती की गई।

हर घरों और प्रतिष्ठानों पर जैन धर्म का पचरंगा झंडा लगा था महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज के सारे प्रतिष्ठान बंद रहे। जगह-जगह अनेक संगठनों की पदाधिकारी ने टेंट लगाकर जुलूस का स्वागत किया इनमें लाइंस क्लब डायमंड, वैश्य महासम्मेलन, भारतीय जनता पार्टी, कांग्रेस पार्टी, महावीर जिनालय सहित 24 से अधिक स्थानों पर स्वागत पंडाल विभिन्न संगठनों के लोगों ने लगाए थे जगह-जगह पानी जूस फल इत्यादि का वितरण लोग कर रहे थे। वर्णी कॉलोनी जैन मंदिर, आदिनाथ जैन मंदिर लिंक रोड, बडकुल मंदिर विजय टाकीज चौराहा, कि कमेटी ने मुनि श्री का पाद प्रच्छालन किया। पुलिस बल जुलूस की व्यवस्था बनाने में सक्रिय रहा।शोभा यात्रा में विधायक शैलेंद्र जैन, पूर्व विधायक सुनील जैन, मुकेश जैन ढाना, संतोष घड़ी, कपिल मलैया,दिनेश बिलहरा, वीरेंद्र मालथौन, मुकेश पारस,जिनेंद्र गौरझामर,अनिल नैनधरा, अशोक पिडरूआ, अशोक फुसकेले, राकेश जैन चच्चाजी, सुरेंद्र खुर्देलीय, सुनील जैन, सुनील सेसई, महेन्द्र जैन, श्रेयांश जैन, राजकुमार पडेले, संजय शास्त्री, सहित बड़ी संख्या मे साधर्मी बंधुओ ने शामिल होकर सहभागिता की। भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याणक महोत्सव समिति के सदस्यो ने चल समारोह मे शामिल सभी संगठनो और जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन का आभार व्यक्त किया है।

Next Post

सीहोर में मानवता शर्मसार: एंबुलेंस नहीं मिली तो बाइक पर ले जाना पड़ा, बीच सड़क पर हुआ महिला का प्रसव

Mon Mar 30 , 2026
सीहोर। जिले में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति एक बार फिर कटघरे में खड़ी नजर आई, जब एंबुलेंस नहीं मिलने के कारण एक गर्भवती महिला को बाइक पर अस्पताल ले जाया जा रहा था और रास्ते में ही उसका प्रसव हो गया. यह घटना सोमवार को सामने आई, जिसने 108 […]

You May Like