ग्वालियर। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी ने ग्वालियर रेलवे स्टेशन पर पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रदेश की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने भाजपा सरकार को किसान विरोधी बताते हुए आरोप लगाया कि प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर सरकार गंभीर नहीं है। पटवारी ने कहा कि प्रदेश का किसान लगातार परेशानियों से जूझ रहा है, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं का समाधान करने के बजाय उनकी अनदेखी कर रही है।
जीतू पटवारी ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री किसानों को नशेड़ी कहकर उनका अपमान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में किसान और युवा दोनों ही कई तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं। किसानों की परेशानी और युवाओं के मुद्दों को लेकर सरकार को जवा…
