ग्वालियर: ग्वालियर में सड़कों की बदहाली की तस्वीर लगातार उजागर हो रही है. अब ग्वालियर के सागर ताल रोड पर अचानक सड़क धंस गई. बीच सड़क पर करीब 6 फीट गहरा गड्ढा हो गया जिससे यहां लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
सागर ताल रोड पर सीवर का निर्माण हुआ था और इस पर यह रोड बनी है। खराब गुणवत्ता के चलते रोड़ पर गड्ढा हो गया. इस सीजन में अब तक करीब 50 से ज्यादा की संख्या में ग्वालियर में सड़के धसी है. इन हालातो से ग्वालियर शहर के लोग प्रशासन से नाराज है.
