प्रधानमंत्री बर्नहैम ने चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए राष्ट्रीय आयोग बनाने की घोषणा की

लंदन 30 सितंबर (वार्ता) ब्रिटेन के प्रधानमंत्री एंडी बर्नहैम ने देश की चुनाव प्रणाली में सुधार के लिए एक राष्ट्रीय आयोग बनाने की घोषणा की है।

श्री बर्नहैम ने मंगलवार को लेबर पार्टी की सालाना कॉन्फ्रेंस में कहा, “मैं चुनाव सुधार पर एक नए राष्ट्रीय आयोग की घोषणा कर रहा हूं। मैं सभी राजनीतिक पार्टियों को इसके काम का हिस्सा बनने के लिए आमंत्रित करता हूं। हम अगला चुनाव चुनावी प्रणाली को बदलने के घोषणा पत्र की प्रतिबद्वता के साथ लड़ेंगे ताकि हर किसी का वोट मायने रखे और हर किसी की आवाज़ सुनी जाए।”

उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि सिर्फ़ 30 प्रतिशत मतदाताओं के समर्थन से सरकार बनाना देश के राजनीतिक प्रणाली की नाकामी है।

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा राजनीतिक अस्थिरता को देखते हुए ब्रिटेन अपनी अंदरूनी समस्याओं को हल नहीं कर सकता या वैश्विक स्तर पर एक इज्ज़तदार देश नहीं बन सकता।

श्री बर्नहैम ने कहा कि वह दस साल में सातवें प्रधानमंत्री हैं।

 

Next Post

सड़क न होने से स्ट्रेचर के सहारे एक किलामीटर का सफर

Wed Sep 30 , 2026
कमर्जी ( सीधी )जिला मुख्यालय से करीब 12 किलोमीटर दूर स्थित कमर्जी के वार्ड क्रमांक 9, 10 ग्राम कमर्जी कोतर में सड़क न होने से बीमार एवं लाचार युवक को एक किलोमीटर का सफर स्ट्रेचर खटोले से करने की मजबूरी दिखी।दरअसल कमर्जी कोतर निवासी विकास कुमार पटेल पिता सुरेश कुमार […]

You May Like