
सिंगरौली। नगर पालिक निगम सिंगरौली क्षेत्र के सीवर लाइन शहर एवं मोहल्लेवासियों के लिए मुसीबत बनती जा रही है। आलम यह है कि वार्ड क्रमांक 40, 41 एवं 42 समेत कई वार्डो के सीवर लाइन इस बारिश में धसक रही है। जहां अब सीवरेज ठेकेदार के विरूद्ध एफआईआर दर्ज कराने की मांग तेज होने लगी है। आलम यह है कि शांति ग्राम टाउनशीप मार्ग गनियारी रोड में फिर से सीवर लाइन धसक गई है।
दरअसल नगर पालिक निगम सिंगरौली के वार्डो में सीवर लाइन दिनों मुसीबत बन कर खड़ी हो गई है। वार्ड क्रमांक 42 के कॉन्वेंट स्कूल, एलआईजी मार्ग देवरा तिराहा के गनियारी के शांति ग्राम टाउनशीप में आये दिन सीवर लाइन धसक रही है। जबकि इस मार्ग से टाउनशीप बसों के साथ-साथ अन्य वाहनों का लगातार आना-जाना बना रहता है। जिसके कारण किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। मोहल्लेवासी बताते हैं कि सीवरेज ठेकेदार ने गुणवत्ताविहीन कार्य कराया है, जिसके कारण बारिश में पानी का जमाव होने के कारण सीवरेज धस रही है। मोहल्लेवासियों ने सीवरेज ठेकेदार के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई के साथ अपराधिक प्रकरण पंजीबद्ध किये जाने की मांग कलेक्टर एवं निगमायुक्त से की है।
