अक्षय तृतीया पर मनेगा भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव, भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू

सोहागपुर: भगवान श्री परशुराम प्राकट्य उत्सव को लेकर नगर के बिहारी चौक स्थित श्री मिश्र के मंदिर में विप्र समाज की बैठक वरिष्ठ समाजसेवी राम मोहन पांडे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में मौजूद लोगों द्वारा कार्यक्रम को भव्य रूप में मनाने हेतु विभिन्न विचार रखे गए। विप्र समाज की महिला इकाई की ओर से श्रीमती पूनम दुबे ने शोभा यात्रा उपरांत बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित करने संबंधी विचार प्रस्तुत किया। जिस पर सभी ने सहज स्वीकृति प्रदान की।

उल्लेखनीय है कि अप्रैल माह की 20 तारीख को अक्षय तृतीया के दिन भगवान परशुराम का प्राकट्य उत्सव है। गत वर्षो की भांति परंपरा अनुसार शोभायात्रा निकालने संबंधी विचार पर भी चर्चा की गई। सभी ने शोभायात्रा को भव्यता पूर्वक निकालने की बात कही। बैठक में इंद्र कुमार दीवान एवं राजेश शुक्ला ने परशुराम भवन में भगवान श्री परशुराम जी की प्रतिमा का अनावरण होने की बात भी कही।

इस हेतु उन्होंने बैठक में मौजूद समस्त विप्र जनों से भगवान श्री परशुराम जी की जन्मस्थली जानापाव की मिट्टी लाने हेतु विचार बनाने का भी अनुरोध किया। वर्तमान चलन के अनुरूप शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए प्रत्येक हाथ में परसा रखने एवं अन्य लोगों को भी कार्यक्रम में सम्मिलित करने संबंधी विचार पर चर्चा हुई। प्राथमिक बैठक में आए विचारों एवं सुझावों को मूर्त रूप देने के लिए अगली बैठक आगामी 29 मार्च दिन रविवार को शाम 4:30 बजे से किए जाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया।

Next Post

राजवाड़ा के मुख्य बाजारों में डीसीपी ने किया पैदल मार्च

Sun Mar 15 , 2026
इंदौर:शनिवार को पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) राजेश कुमार त्रिपाठी ने राजवाड़ा क्षेत्र के प्रमुख बाजारों में यातायात पुलिस टीम और व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पैदल मार्च किया.उक्त कार्रवाई पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) आरके सिंह के मार्गदर्शन में की गई. भ्रमण […]

You May Like