महापौर और कमिश्नर ने देर रात किया निरीक्षण

इंदौर। महापौर पुष्यमित्र भार्गव और निगमायुक्त दिलीप कुमार यादव ने देर रात्रि बीआरटीएस तोड़ने के चल रहे कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण में अपर आयुक्त अभय राजनगवंकर सहित अन्य अधिकारी एवं एजेंसी प्रतिनिधि मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान महापौर एवं आयुक्त ने कार्य की गति बढ़ाने, संसाधन बढ़ाने तथा रात्रि में बीम, कॉलम और रेलिंग हटाने के साथ दिन में स्टेशन हटाने के निर्देश दिए। कार्यस्थल पर सुरक्षा सुनिश्चित करने, बैरिकेडिंग, रिफ्लेक्स बैनर और पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।

Next Post

चोरी के शक में खंबे से बांधकर युवक को पीटा, एफआईआर दर्ज

Sat Nov 22 , 2025
जबलपुर। चरगवां ग्राम मिरगा के पास एक घर में चोरी के शक में ग्रामीणों ने खंबे में बांधकर नरसिंहपुर के युवक को पीटा और जूते-चप्पलों की माला पहनाई । जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस ने बताया कि विनय चक्रवर्ती […]

You May Like