अधिकारी-कर्मचारियों की समस्याएं निपटाएं: आईएएस कांसोटिया

ग्वालियर। म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति एवं अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स) के कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह जाटव ने गुरुवार को भोपाल में प्रांताध्यक्ष एवं अपर मुख्य सचिव गृह विभाग जेएन कांसोटिया से सौजन्य भेंट कर ग्वालियर में संगठनात्मक कार्यों को गति देने के लिए मार्गदर्शन मांगा। इस अवसर पर प्रांताध्यक्ष कांसोटिया ने निर्देशित किया कि जिले में सदस्यता अभियान के साथ सभी विभाग प्रमुखों से समन्वय स्थापित कर अधिकारी एवं कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण कराएं। वहीं जो महत्वपूर्ण समस्याएं हैं, उनको प्रांतीय महासचिव प्रशासन इंजी. एस.एल. सूर्यवंशी के समक्ष रखकर निदान कराएं और शेष प्रस्ताव प्रदेश कार्यालय भिजवाएं। उन्होंने कहा कि संगठन के माध्यम से महापुरुषों के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। वहीं अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याओं के लिए सप्ताह में एक दिन कार्यालय पर जनसुनवाई की जाए जिसे कार्यवाहक जिलाध्यक्ष अतर सिंह ने सहर्ष स्वीकार किया।

Next Post

मेडिकल कालेज के डाक्टरो ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन

Fri Feb 21 , 2025
नवभारत न्यूज रीवा, 21 फरवरी, मध्य प्रदेश चिकित्सा महासंघ के आवाहन पर अपनी विभिन्न मांगो को लेकर रीवा में चिकित्सको ने काली पट्टी बांध कर विरोध जताया. प्रशासनिक उदासीनता को लेकर यह विरोध रहा है. स्वीकृत मांगो को लागू नही किया जा रहा है. जिसको लेकर सभी डाक्टरो ने विरोध […]

You May Like