महिला मित्र के साथ रह रहे युवक ने की आत्महत्या

भोपाल। ऐशबाग थाना इलाके में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. युवक अपनी महिला मित्र के साथ परिजनों से दूर लिव इन में रहता था. पुलिस को मौके पर सुसाइड़ नोट भी बरामद नहीं हो सका है. मर्ग कायम कर पुलिस जांच में जुटी है.

जानकारी के मुताबिक 27 वर्षीय युवक सुनील कैटरिंग कुछ समय से एक युवती के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहता था. शुक्रवार को रात के समय सुनील ने अपने कमरे में फांसी लगा ली. सुनील की महिला मित्र ने उसे फंदे से उतार कर अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान डाक्टरों ने सुनील को मृत घोषित कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची ऐशबाग थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया है कि सुनली कैटरिंग का काम करता है. वह अपने माता-पिता से दूर, एक युवती के साथ लिव इन में रहता था. सुनील के पास से सुसाइड़ नोट भी पुलिस को बरामद नहीं हुआ. मर्ग कायम कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

Next Post

युवक पर चाकू से जानलेवा हमला,थाने के पास हुई वारदात

Sat Apr 18 , 2026
भोपाल। बजरिया पुलिस थाने के पास एक युवक पर दो आरोपियों ने चाकू से जानलेवा हमला किया गया. घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है. वारदात के बाद फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय हेमंत कुमार अहिरवार […]

You May Like