ग्वालियर की बेटी शची पाठक ‘टोक्यो मैराथन’ में दौड़ेगी

ग्वालियर: ग्वालियर की बेटी शची पाठक आगामी 1 मार्च को जापान के टोक्यो में आयोजित होने वाली फुल मैराथन (42.2 किलोमीटर ) में शामिल होगी। यह ‘वर्ल्ड एथलेटिक्स प्लैटिनम लेबल मैराथन’ है और दुनिया की सात प्रमुख मैराथन में शामिल है। जापान की प्रतिष्ठित हाइड्रेशन ड्रिंक कंपनी ने भारत से इस मैराथन के लिए शची चयन किया है।

शची मूलतः धावक नहीं है लेकिन कंपनी ने एक ‘नॉन रनर’ को रनर बनाने की चुनौती के रूप में शची को चुना है। चयन प्रक्रिया में देश भर से सैकड़ों लोग शामिल हुए थे। मात्र तीन, चार महीने में दिन रात की मेहनत के बाद शची ने खुद को मैराथन के लिए तैयार किया है। वो ‘फिरदौस’ नाम से लिखती और स्टेज शो करती है

Next Post

फौजी निकला 2 बच्चों का पिता, युवती को सच्चाई पता चली तो फांसी पर लटक गयी

Sun Feb 22 , 2026
ग्वालियर:एक युवती ने अपने प्यार के लिये पूरे परिवार से लड़कर लव मैरिज की और वह खुश थी कि उसका पति फौज में है। लेकिन शादी के बाद जैसे-जैसे सच्चाई सामने आती गयी तो उसके पैरों तले जमीन खिसकती चली गयी। शादी के बाद पता चला कि पति रिटायर हो […]

You May Like