ग्वालियर: त्योहारों का सीजन शुरू होते ही साइबर ठगों ने भी अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। भितरवार जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एल.एन. पीपल साइबर ठगी का शिकार हो गए।सीईओ एल.एन. पीपल का मोबाइल अचानक हैंग हो गया। इसके बाद उनके बैंक खाते से करीब 98 हजार रुपये कट गए। मोबाइल हैंग होने और खाते से रकम निकलने की घटना ने साइबर सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
घटना के बाद साइबर ठगी को लेकर क्षेत्र में चिंता का माहौल है। सवाल यह है कि जब जिम्मेदार सरकारी अधिकारी ही साइबर अपराधियों के निशाने पर हैं, तो आम नागरिकों की ऑनलाइन सुरक्षा कितनी सुरक्षित है?जनता के लिए जरूरी अपील: किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी और बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। खाते से अनधिकृत रकम कटने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं। अब देखना होगा कि इस मामले में साइबर पुलिस की जांच में क्या खुलासा होता है और ठगी गई 98 हजार रुपये की राशि वापस मिल पाती है या नहीं।
