
रीवा, कमिश्नर कार्यालय के सामने आदिवासी कांग्रेस एवं कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित न्याय सत्याग्रह चौथे दिन भी जारी रहा. जहा कांग्रेसियों ने बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर सरकार पर जमकर हमला बोला. वही दोपहर को शहर में मौन जुलूस निकाला गया.आदिवासी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ0 विक्रांत भूरिया ने संबोधित करते हुये कहा कि हमारा आन्दोलन अत्यन्त शांतिपूर्ण तरीके से प्रदेश एवं जिले मे स्वास्थ्य विभाग की बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिये किया जा रहा है. इस आन्दोलन को प्रदेश की भाजपा सरकार बहुत हल्के मे ले रही है, ऐसा लगता है प्रदेश के जनमानस के जीवन की कोई चिन्ता नही है, स्वास्थ्य विभाग में काम करने वाले चिकित्सकों पर शासन-प्रशासन का कोई नियंत्रण नही है. विरोध स्वरूप सत्याग्रहियों द्वारा न्याय सत्याग्रह का मौन जुलूस शहर मे निकाल कर मृतकों के प्रति श्रद्धांजति अर्पित की गई, जिसमे सैकड़ो की तादाद मे महिलायें एवं कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस मे शामिल होकर प्रशासन को सदबुद्धि देने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की.
न्याय सत्याग्रह को संबोधित करते हुये सतना विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा ने कहा कि यह आन्दोलन किसी व्यक्ति विशेष के विरूद्ध नहीं किया जा रहा है, भाजपा आन्दोलन को विफल करने का षडय़ंत्र कर रही है, किन्तु उसका प्रपोगण्डा अब चलने वाला नही है. न्याय सत्याग्रह को गति देने के लिये मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी सुबह 11 बजे न्याय सत्याग्रह मे सत्याग्रहियों को संबोधित करेगें, जिला अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा ने जिले भर के सभी कांग्रेसजनों को न्याय सत्याग्रह मे भारी तादाद मे उपस्थित होने की गुजारिश की है. न्याय सत्याग्रह मे प्रमुख रूप से जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण अध्यक्ष इंजी. राजेन्द्र शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद राजमणि पटेल, महापौर अजय मिश्रा बाबा, अर्चना पोर्ते, प्रदेश कांग्रेस महासचिव विद्यावती पटेल, कविता पाण्डेय, नीलम मिश्रा, गुरमीत सिंह मंगू, राजेन्द्र मिश्रा, डॉ0 शीला त्यागी, बबिता साकेत, जिला संगठन प्रभारी रामलखन पटेल, शहर अध्यक्ष अशोक पटेल झब्बू, उमरिया जिला अध्यक्ष विजय कोल मौजूद रहे.
