नेहरू तिराहे के पास संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

सीधी। चुरहट बाजार में नेहरू तिराहे के पास एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान आशा रावत पिता छोटे लाल रावत, उम्र लगभग 40 वर्ष, निवासी खामौनिया खुर्द के रूप में हुई। मिली जानकारी के अनुसार मृतक रीवा में काम करता था और वहां से चुरहट आया था। आज शुक्रवार सुबह नेहरू तिराहे के पास उसका शव संदिग्ध अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 मौके पर पहुंची और थाना चुरहट पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल मौत के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चाओं का माहौल है।

Next Post

देश को एक और अखंड बनाने में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय

Fri Jan 2 , 2026
जबलपुर। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने अखंड भारत के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान का स्मरण करते हुये कहा कि सरदार पटेल ऐसे नेता थे, जिनका जीवन हमें राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता है। मुख्यमंत्री डॉ यादव आज यहाँ विजय नगर स्थित सरदार पटेल उद्यान में नगर निगम […]

You May Like