सिन्धी महापंचायत के मेट्रीमोनियल ऐप पर रजिस्ट्रेशन प्रारंभ

ग्वालियर:सिंधी महापंचायत की मैट्रीमोनियल ऐप पर आधारित जनसुनवाई में महापंचायत के अध्यक्ष कमल माखीजानी ने कहा कि उचित चयन के अभाव में विवाह योग्य युवक – युवतियां बड़ी उम्र तक अविवाहित रह जाते हैं। सिन्धी मेट्रोमोनियल ऐप समाज की इस दुरूह समस्या का हल है। उल्लेखनीय है कि महापंचायत के स्थापना दिवस पर मध्य प्रदेश सिंधु भवन ट्रस्ट के सहयोग से इस ऐप का लोकार्पण सांसद भारत सिंह कुशवाह द्वारा किया गया था।जनसुनवाई में ऐप के माध्यम से विधिवत रजिस्ट्रेशन प्रारंभ किए गए। लगभग 25 रजिस्ट्रेशन इस अवसर पर अभिभावकों द्वारा कराए गए।

महापंचायत के मैरिज ब्यूरो के प्रभारी ओमप्रकाश पारप्यानी, श्याम रोहिरा एवं नारायण बजाज खोजबीन कर उचित विकल्प अभिभावकों को सुझाएंगे। जनसुनवाई में अन्य विवाद एवं समस्याओं की सुनवाई कर उनका निराकरण भी किया गया। महापंचायत के मुख्य संगठक पीतांबर लोकवानी ने बताया कि महापंचायत विगत 9 जनसुनवाई में लगभग 40 प्रकरणों का पूर्णतः निराकरण कर चुकी है। अतिथि के रूप में वार्ड 50 के पार्षद एवं लोकलेखा समिति के अध्यक्ष अनिल सांखला उपस्थित थे। जनसुनवाई का संचालन सचिव गोपाल मोटवानी द्वारा किया गया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से दिलीप ठाकुर, सुरेश खत्री, भगवान दास, लखवानी, शंकरलाल लोकवानी, कैलाश चावला, राजेश कालरा, दिलीप छाबड़ा, वासदेव जैसवानी, नारू बहरानी, विजय ब्रृजवानी आदि उपस्थित थे।

Next Post

हजीरा, मुरार, आंतरी और जौरासी क्षेत्र में दबिश, करीब 15 हजार रुपए की शराब जब्त

Fri Oct 30 , 2026
ग्वालियर: ग्वालियर जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री, संग्रह और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में विभाग की टीम ने हजीरा, मुरार, कम्पू के वीरपुर बांध क्षेत्र, आंतरी और जौरासी सहित विभिन्न क्षेत्रों में दबिश देकर अवैध […]

You May Like