विंध्याचल को मिला दो प्रतिष्ठित ग्रीनटेक पुरस्कार  

विंध्यनगर । एनटीपीसी विंध्याचल ने ग्रीनटेक अवार्ड्स में दो प्रतिष्ठित सम्मान प्राप्त कर एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। बीते दिन शुक्रवार को जोधपुर में आयोजित समारोह में एनटीपीसी विंध्याचल को शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं प्रभावी सीएसआर पहलों के लिए ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड 2026 के अंतर्गत प्रमोशन ऑफ एजुकेशन श्रेणी में सम्मानित किया गया। वहीं पर्यावरण, स्वास्थ्य एवं सुरक्षा तथा सतत परिचालन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए स्टेशन को थर्ड ईएचएस अवार्ड के अंतर्गत ईएचएस बेस्ट प्रेक्टिसेस श्रेणी में भी सम्मान प्राप्त हुआ।

एनटीपीसी विंध्याचल की ओर से माहताब आलम, उप महाप्रबंधक सीएसआर/आरएंडआर ने ग्रीनटेक सीएसआर इंडिया अवार्ड तथा अंकुश मीणा, सहायक अधिकारी ईएमजी ने थर्ड ईएचएस अवार्ड प्राप्त किया। ये दोनों प्रतिष्ठित सम्मान सीएसआर एवं पर्यावरण, स्वास्थ्य और सुरक्षा के क्षेत्र में एनटीपीसी विंध्याचल की सतत उत्कृष्टता एवं सर्वोत्तम कार्य प्रणालियों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह उपलब्धि जिम्मेदार, सतत एवं समावेशी विकास की दिशा में एनटीपीसी विंध्याचल के निरंतर प्रयासों को और सुदृढ़ करती है।

Next Post

झुरही-सरई मार्ग पर बाइक सवार युवक घायल

Sun Sep 13 , 2026
सिंगरौली। झुरही से सरई मार्ग पर आज शनिवार को एक बाइक अचानक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में बाइक सवार युवक घायल हो गया। बताया गया कि घायल युवक गांगी-खरकटा क्षेत्र का रहने वाला है और अपनी ससुराल आया हुआ था। सूचना मिलने पर एंबुलेंस की सहायता से उसे […]

You May Like