इंदौर: विजयनगर थाना क्षेत्र की 26 वर्षीय युवती ने एक युवक पर गंभीर आरोप लगाए हैं, जिसमें रेप, ब्लैकमेल और जबरन इस्लाम धर्म स्वीकार करने का दबाव डालने की बात कही. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में लेकर की विस्तृत जांच शुरू की.पुलिस के अनुसार युवती नागदा की निवासी है और 2023 में नौकरी की तलाश में इंदौर आई थी. वह एक निजी कंपनी में काम कर रही थी, जहां फरहान खान टीम लीडर के पद पर था.
शीतल नगर में अकेले रहने वाली युवती ने बताया कि जुलाई 2023 में फरहान ने उसकी नजदीकियों का फायदा उठाकर जबरन रेप किया. जब पीड़िता ने इस घटना की शिकायत पुलिस में करने का मन बनाया, तो फरहान ने उसे जान से मारने की धमकी दी और अपनी ऊंची पहुंच का डर दिखाया. इसके बाद भी आरोपी ने युवती पर लगातार इस्लाम धर्म स्वीकार करने और उससे निकाह करने का दबाव बनाना जारी रखा.
जब उसने विरोध किया, तो फरहान ने फिर से जबरन शारीरिक संबंध बनाए और उसे ब्लैकमेल करने लगा. परेशान होकर युवती ने अपनी नौकरी बदल ली, लेकिन फरहान ने उसका पीछा नहीं छोड़ा. अंतत: युवती ने हिम्मत जुटाई और पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवाई.विजय नगर थाना प्रभारी सीबीसिंह का कहना है कि आरोपी फरहान को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच को गंभीरता से लेकर तकनीकी और कानूनी पहलुओं पर काम करना शुरू कर दिया है.
