होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी के बाद सुरक्षा अलर्ट

इंदौर:भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव के बीच इंदौर में सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हो गई हैं. शनिवार को बम डिटेक्शन एंड डिस्पोजल स्कॉड की टीम ने शहर के प्रमुख स्थानों पर अचानक पहुंचकर सघन जांच की. यह कार्रवाई खासकर एक दिन पहले होलकर स्टेडियम को उड़ाने की धमकी मिलने के बाद की गई.एक दिन पहले होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने का एक मेल मिला था.

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तुरंत बीडीडीएस टीम को शहर के प्रमुख संस्थानों जैसे ट्रेजर आइलैंड मॉल, शेल्बी अस्पताल, रेलवे स्टेशन, एयरपोट, हाईकोर्ट और जिला कोर्ट के साथ ही सेंटर मॉल में संघन जांच की, जिसे मॉक ड्रिल का हिस्सा बताया गया. बीडीडीएस की टीम ने मॉल, अस्पताल और अन्य प्रमुख स्थानों पर डॉग स्कॉड और आधुनिक उपकरणों से तलाशी ली. टीम ने डस्टबिन, शॉप, फूड जोन तक की जांच की और मॉल में आए लोगों के बैग और पहचान पत्र भी चेक किए. इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की. वहीं क्राईम ब्रांच की टेक्निकल टीम ने धमकी भरे ईमेल के की जांच शुरु कर दी है.

Next Post

फिल्मी धुनों पर सजी यादें: कैरियर कॉलेज में सीनियरों को भावभीनी विदाई

Sun May 11 , 2025
भोपाल। ऐ जातें हुए लम्हों ज़रा ठहरो, बीते हुए लम्हों की कसक साथ तो होगी सहित आदि गीतों से आडिटोरियम गूंजा. मौका था कैरियर कॉलेज, आटोनोमस‌ भोपाल के वाणिज्य और प्रबंधन विभागों के निवर्तमान छात्रों की विदाई समारोह का. कार्यक्रम भावनाओं, यादों और जीवंत प्रदर्शनों से भरा रहा. जूनियर छात्रों […]

You May Like