खत्म हुई विकास की आस, 2 से 4 लेन होगा सिंहस्थ बाईपास

उज्जैन: सिंहस्थ मेला क्षेत्र में जाने के लिए टू लेन सड़क को फोरलेन में तब्दील किए जाने को लेकर जो टेंडर एमपीआरडीसी ने जारी किया था वह खुल चुका है और गाजियाबाद की कंपनी को यह निर्माण कार्य करना है. इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सड़क का भूमि पूजन करेंगे, जल्द ही तिथि तय की जाएगी.
आगामी सिंहस्थ महाकुंभ 2028 के लिए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में विकास कार्यों को गति मिलने लगी है. उज्जैन सिंहस्थ महाकुंभ के दौरान आवागमन को सुगम बनाने के उद्देश्य से महत्वपूर्ण चिंतामण बायपास मार्ग को 2 लेन से 4 लेन में बदलने की परियोजना को हरी झंडी मिल गई है. 430 करोड़ की लागत से बनेगा यह मार्ग.

19 किलोमीटर का होगा फोरलेन
यह फोरलेन सड़क शांति पैलेस चौराहे से शुरू होकर उज्जैन-जावरा मार्ग (आगर रोड) तक, कुल 14 किलोमीटर की दूरी तक बनेगी. यह टोटल 19 किलोमीटर की फोरलेन सड़क बनेगी.

5 किमी ग्रीन फील्ड मार्ग
नवभारत से चर्चा में एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक विजय सिंह ने बताया कि शांति पैलेस चौराहे से सिंहस्थ बायपास मार्ग को भैरवगढ़ से ग्राम सुरासा तक फोरलेन किया जाएगा, सड़क की कुल लंबाई 14 से बढ़कर लगभग 19 किलोमीटर हो जाएगी. भैरवगढ़ से ग्राम सुरासा के समीप सड़क समाप्त होगी. इसमें 5 किमी ग्रीन फील्ड मार्ग का निर्माण भी प्रस्तावित है.

2016 में टू लाइन बनी थी सड़क
बीते सिंहस्थ 2016 में इस बायपास मार्ग का निर्माण किया गया था, यानी तब ये सड़क 2 लेन बनी थी इसे अब फोर लाइन में तब्दील किया जा रहा है. कुल मिलाकर 12 साल में सिंहस्थ के समय शहर का जो विकास होता है और वह सौगात अब मिलना प्रारंभ हो गई है.

संत श्रद्धालु और आम लोगों को फायदा
संतों, श्रद्धालुओं और स्थानीय रहवासियों को इस मार्ग के टू लेन से फोरलेन होने से मिलेगा बड़ा फायदा होगा।यह फोरलेन न केवल महाकुंभ के दौरान, बल्कि उज्जैन के रोजमर्रा के जीवन में भी क्रांति लाने वाला है.

मेला क्षेत्र में पहुंचेगी यह सड़क
कलेक्टर रोशन कुमार सिंह के अनुसार यह फोरलेन महाकुंभ के आयोजन के लिए अत्यंत उपयोगी होगा. सिंहस्थ के दौरान देश-विदेश से आने वाला अधिकतर क्राउड इसी मार्ग से सीधे मेला क्षेत्र पहुंचेगा. फोरलेन हो जाने से यातायात प्रबंधन आसान होगा और श्रद्धालुओं को जाम से मुक्ति मिलेगी. दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालुओं और संतों के काफिलों का आवागमन तेज और सुरक्षित हो जाएगा, जिससे कीमती समय बचेगा.

स्थानीय विकास और कनेक्टिविटी
यह मार्ग नानाखेड़ा, जीवनखेड़ी, सांवराखेड़ी, कालियादेह, सुरासा समेत 12 से अधिक ग्रामों को जोड़ता है. इन ग्रामों के स्थानीय रहवासियों को शहर तक आने-जाने में सुविधा होगी और उनके व्यापार-व्यवसाय को गति मिलेगी.

इंफ्रास्ट्रख्र मजबूतः
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के गृह नगर उज्जैन में यह परियोजना बुनियादी ढांचे को मजबूत करेगी, जिससे शहर को विश्वस्तरीय पहचान मिलेगी.
पर्यटन सर्किटः इस मार्ग के बेहतर होने से उज्जैन के धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक पहुंच आसान होगी, जिससे पर्यटन को अप्रत्यक्ष रूप से बढ़ावा मिलेगा.

मुख्यमंत्री जल्द करेंगे भूमि पूजन
इस परियोजना को लेकर तैयारी जोरों पर है. एमपीआरडीसी के महाप्रबंधक विजय सिंह और सहायक प्रबंधक दीपक शर्मा ने इस मार्ग का दौरा कर निर्माण की रूपरेखा पर काम शुरू कर दिया है. मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव उक्त सड़क का भूमि पूजन करेंगे. जल्द ही तिथि तय की जाएगी.

Next Post

अयोध्या राम मंदिर पर आज फहराएगी धर्मध्वजा, पीएम मोदी करेंगे ध्वजारोहण

Tue Nov 25 , 2025
अयोध्या राम मंदिर में आज अभिजीत मुहूर्त में पीएम मोदी धर्मध्वजा फहराएंगे। कड़ी सुरक्षा, 161 फीट शिखर पर इलेक्ट्रिक सिस्टम से ध्वजारोहण होगा। अयोध्या के श्रीराम मंदिर में आज ऐतिहासिक धर्मध्वजा स्थापना का आयोजन हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ध्वजारोहण करेंगे। मंदिर परिसर में भव्य सजावट और सुरक्षा […]

You May Like