सीएम डॉ यादव ने 8वीं इंटर स्टेट चैलेंज एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़े तालाब पर आयोजित 8वीं इंटर स्टेट चैलेंज एवं 45वीं जूनियर नेशनल रोइंग चैंपियनशिप का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल क्रीड़ाओं के क्षेत्र में मध्यप्रदेश तेज़ी से अग्रणी राज्य बन रहा है।

मुख्यमंत्री ने मध्यप्रदेश वॉटर स्पोर्ट्स अकादमी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की राष्ट्रीय प्रतियोगिताएं युवाओं को उत्कृष्ट मंच प्रदान करती हैं और खेल भावना को मजबूत करती हैं।

देश भर से आए खिलाड़ियों ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया।चैंपियनशिप के दौरान कई रोचक मुकाबलों का आयोजन होगा, जिसमें राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी क्षमता का प्रदर्शन करेंगे।

Next Post

संविधान दिवस पर PM मोदी का पत्र, 'मुझ जैसे व्यक्ति को PM बनाना इसकी ताकत है', विकसित भारत हेतु कर्तव्यों को प्राथमिकता देने का आग्रह

Wed Nov 26 , 2025
नई दिल्ली, 26 नवंबर, 2025: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 26 नवंबर, संविधान दिवस के अवसर पर भारत के नागरिकों को एक भावुक पत्र लिखा है। उन्होंने 1949 में संविधान को अपनाने और देश की तरक्की में इसकी अहम भूमिका को याद किया। पीएम मोदी ने अपने व्यक्तिगत सम्मान को साझा […]

You May Like