निगाही परियोजना में रोजगार व मुआवजा को लेकर हुआ प्रदर्शन

सिक्कल एवं कंडोई में रोजगार दिलाने की मांग

सिंगरौली :एनसीएल परियोजना निगाही के खदान परिसर में आज बुधवार को आधा सैकड़ा विस्थापित एवं बेरोजगार युवक पहुंच ओबी कंपनी कंडोई एवं एनसीएल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस दल मौजूद रहा।

विस्थापितों के साथ-साथ बेरोजगार युवको की मांग है कि बन्द डीबीएल कंपनी के बेरोजगार युवकों को सिक्कल एवं कंडोई में रोजगार दिलाने के साथ.साथ खदान के समीप 100 मीटर की परिधी में बसे लोगों के मकान व अन्य संपत्तियों का शीघ्र मुआवजा दिलाए जाने बल दिया। दस दौरान करीब 4 घंटे तक स्थानीय लोग प्रदर्शन करते रहे तहसीलदार एवं एसडीओपी केके पाण्डेय के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। मौके पर तहसीलदार एसडीओपी मोरवा मोरवा टीआई कपूर त्रिपाठी, गोरबी चौकी प्रभारी भीपेंद्र पाठक सहित अन्य मौजूद थे।

Next Post

7 घण्टे तक चला सर्राफा व्यवसायियों का धरना

Thu Jan 23 , 2025
तुलसी मार्ग में चला धरना, घर मे घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी कोतवाली पुलिस पर लगा आरोप,सर्राफा व्यापार मण्डल का हल्ला बोल सिंगरौली : कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के नौगई एवं गनियारी के दो सर्राफा कारोबारियों को गत दिवस तड़के 4 बजे व रात्रि 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम […]

You May Like