7 घण्टे तक चला सर्राफा व्यवसायियों का धरना

तुलसी मार्ग में चला धरना, घर मे घुसकर महिलाओं के साथ अभद्रता का भी कोतवाली पुलिस पर लगा आरोप,सर्राफा व्यापार मण्डल का हल्ला बोल

सिंगरौली : कोतवाली क्षेत्र बैढ़न के नौगई एवं गनियारी के दो सर्राफा कारोबारियों को गत दिवस तड़के 4 बजे व रात्रि 10 बजे कोतवाली पुलिस टीम द्वारा उनके घर से उठाने व गृहणियों के साथ किये गये अभद्रता को लेकर सिंगरौली सर्राफा संघ के तत्वाधान मे आज बैैढ़न मुख्यालय के सभी सर्राफा व्यवसायी धरना पर बैठ तुलसी मार्ग में आवागमन बंद कर पुलिस के खिलाफ हल्ला बोल दिया। करीब 7 घण्टे तक धरना चला है।

गौरतलब है कि कोतवाली पुलिस टीम 21 जनवरी को प्रात: 4 बजे भोर ग्राम नौगई से सुरेश सोनी के घर छापामार कार्यवाही कर उसके आलमारी मे रखें लाखों के सोने-चांदी के जेवरात व 25000 नगदी के साथ सुरेश को उठाकर ले गयी थी और पत्नी द्वारा विरोध करने पर पुलिस द्वारा अभद्रता की गई। पुलिस टीम ने दूसरा छापा रात 10 बजे जिला मुख्यालय के गनियारी में भरत सोनी पुत्र स्व. कन्हैया लाल के यहां छापा मारा और यहांं घर में घुसे और चादर, कम्बल, रजाई फेंकते हुए भरत व उसकी पत्नी के साथ मारपीट किया और यहां भी ज्वेलर्स के साथ भरत को उठाकर ले गये।

कोतवाली पुलिस द्वारा दो-दो ज्वेलर्स व्यवसाइयों को जबरन उनके घर से उठाने के बाद बैढ़न के सभी सर्राफा व्यवसायी आवेश में आ गये। रात में ही सर्राफा व्यापार संघ मण्डल सिंगरौली के जिलाध्यक्ष रविकांत सोनी के नेतृत्व में तुलसी मार्ग में धरना देकर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन का आह्वान किया गया। नतीजन दूसरे दिन बुधवार को लामबंद सर्राफा व्यवसाई तुलसी मार्ग को बाधित कर धरने पर बैठ गये और पुलिस कर्मियों के कृत्य पर उचित कार्यवाही की मांग को लेकर प्रदर्शन जारी रखें हुए है।

देर शाम करीब 6 बजे टीआई विंध्यनगर अर्चना द्विवेदी, नवानगर टीआई डॉ. ज्ञानेन्द्र सिंह, बैढ़न टीआई अशोक सिंह परिहार, तहसीलदार सिंगरौली मौके पर पहुंच धरना पर बैठे सर्राफा व्यापारियों से मुलाकात कर उनकी मांगो को सुन ज्ञापन लेते हुए उक्त मामले में जांच कराने का न्याय पूवक करने का भरोसा दिया। इसके बाद धरना समाप्त हुआ । धरना के दौरान उक्त व्यापारियों ने पुलिस के खिलाफ जम कर मुर्दाबाद के नारे लगाए। धरने पर सत्यनारायण सोनी, रामचंद्र सोनी, सचिन सोनी, मोहन सोनी, अश्वनी सोनी सहित भारी संख्या में मौजूद रहे।
न्याय के लिए हाईकोर्ट का खटखटायेंगे दरवाजा
अध्यक्ष रविकांत सोनी ने बताया कि पुलिस द्वारा घर में घुसकर कर व्यापारियों के साथ अपराधियों की तरह किये जा रहे जुल्म को बंद करने, बिना ठोस सबूत के घर के अंदर ना घुसे और महिलाओं के साथ पुलिस अभद्रता पर रोक लगे। यदि किसी व्यापारी के यहां छपामार कार्यवाही की स्थिति बनती है। तो साथ में महिला पुलिस कर्मी हो। साक्ष्य अधिनियम के तहत किसी व्यवसायी के घर की तलाशी ली जाती है तो उसका दो गवाहों के समक्ष डिजिटल रिकार्डिंग हो।

किसी एक व्यापारी द्वारा खरीदने पर दूसरे व्यापारी को परेशान ना किया जाए। पुलिस यदि किसी सर्राफा व्यापारी के यहां जाती है तो उससे पूर्व व्यापार मण्डल को सूचित करें। चोर द्वारा जिस व्यापारी को चोरी का सामान बिक्री की जाती है । पहले उससे पूछताछ हो ना की अन्य व्यवसाइयों से यदि एक सर्राफा व्यवसायी दूसरे व्यवसायी के बीच सोने-चांदी का लेन-देन होता है तो ऐसी स्थिति मे पुलिस द्वारा परेशान ना किया जाए। जो भी व्यापारी चोरी का माल खरीदता है। केवल उसके ऊपर कार्यावाही हो बाकि को परेशान ना किया व पुलिस ने जिस सुरेश सर्राफा व्यवसायी को उनके घर से उठायी है। उनके खिलाफ आज तक एक भी आपराधिक रिकार्ड नही है । ऐसे में उनकी गिरफ्तारी निंदनीय है। उन्हें तत्काल छोड़ा जाए।

Next Post

युवाओं में शिक्षा एवं नेतृत्व कौशल विकसित करने का सशक्त माध्यम सीएमसीएलडीपी- कुलगुरू प्रो. भरत मिश्रा

Thu Jan 23 , 2025
आदर्श गॉव के संकल्प में सम्मिलत होंगे समाज कार्य के छात्र परामर्शदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न सतना :म.प्र. जन अभियान परिषद एवं महात्मां गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय चित्रकूट के संयुक्त तत्वाधान में मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठयक्रम अंतर्गत परामर्शदाताओं का दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 21 एवं 22 जनवरी […]

You May Like