1000 बेड अस्पताल के पास 50,000 रुपए की लूट

ग्वालियर। मां का इलाज कराने आए पुत्र के साथ 1000 बेड अस्पताल के पास 50,000 रुपए की लूट हो गई। सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद भी, पुलिस थाने में रिपोर्ट नहीं लिखी जा रही है। पीड़ित अंकित यादव अपनी मां का इलाज कराने के लिए ग्वालियर में हजार बेड के अस्पताल पहुंचे, अस्पताल परिसर के पास वह फल और जूस एक ठेले से ले रहे थे कि इतने में कुछ अज्ञात बाइक सवार उनकी जेब से 50,000 रुपए लूट कर ले गए। उन्होंने उपरोक्त घटनाक्रम की शिकायत एवं जानकारी स्थानीय थाने में दी, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखे किंतु रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पीड़ित ने इसकी शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की है। पीड़ित की मांग है कि उसकी रिपोर्ट दर्ज की जाए, आरोपीयो को जल्द से जल्द पकड़ा जाए।

Next Post

चक्काजाम के दौरान भाजपा और कांग्रेस नेता आपस मे भिड़े

Sat Jul 26 , 2025
ग्वालियर। चार शहर का नाका क्षेत्रान्तर्गत आने बाली कॉलोनियों में जल भराव को लेकर चौराहे पर जनता सहित क्रोधित महिलाओं ने चक्काजाम किया। देखते ही देखते हंगामा शुरू हो गया। कांग्रेस नेता सुनील शर्मा भी क्षेत्रीय पार्षद के साथ रोड पर बैठे और जिला प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए, वहीं […]

You May Like