चंदेरी का टिशु लहंगा पहन सुष्मिता सेन ने फैशन शो में बिखेरा जलवा

चंदेरी: मुंबई के होटल ग्रैंड हयात में फैशन वीक का आयोजन हुआ जिसमें चंदेरी जिला अशोकनगर के फैशन डिजाइनर पुखराज चौबे पुत्र महादेव प्रसाद चौबे द्वारा तैयार किए गए चंदेरी टिशु लहंगे को पहनकर प्रसिद्ध अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन ने फैशन शो में भाग लिया।

इस आयोजन द्वारा फैशन डिजाइनर पुखराज चौबे की मेहनत से एक बार फिर चंदेरी हस्तशिल्प ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रसिद्धि प्राप्त की और राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न हस्तियों द्वारा चंदेरी टिशु फैब्रिक की सराहना की गई। डिजाइनर पुखराज चौबे की यह मेहनत निश्चित ही चंदेरी हस्तशिल्प के विकास में मील का पत्थर साबित होगी।

Next Post

केनरा रोबेको का आईपीओ नौ अक्टूबर को खुलेगा

Wed Oct 8 , 2025
अहमदाबाद, (वार्ता) केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ अक्टूबर को खुलेगा। कंपनी की ओर से मंगलवार को यहाँ जारी बयान मे कहा इसका आईपीओ गुरुवार, नौ अक्टूबर को खुलेगा और सोमवार, 13 अक्टूबर को बंद होगा। एन्कर निवेशक बोली / ऑफर की अवधि बुधवार, […]

You May Like