केनरा रोबेको का आईपीओ नौ अक्टूबर को खुलेगा

अहमदाबाद, (वार्ता) केनरा रोबेको एसेट मैनेजमेंट कंपनी लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) नौ अक्टूबर को खुलेगा।

कंपनी की ओर से मंगलवार को यहाँ जारी बयान मे कहा इसका आईपीओ गुरुवार, नौ अक्टूबर को खुलेगा और सोमवार, 13 अक्टूबर को बंद होगा। एन्कर निवेशक बोली / ऑफर की अवधि बुधवार, आठ अक्टूबर होगी। ऑफर के लिए प्राइस बैंड दायरा 253 से 266 रुपये प्रति इक्विटी शेयर पर है। बोली न्यूनतम 56 इक्विटी शेयरों और उसके बाद 10 रुपये के अंकित मूल्य वाले 56 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। आईपीओं में प्रमोटर विक्रेता शेयरधारकों द्वारा 49,854,357 इक्विटी शेयरों तक की बिक्री का ऑफर शामिल है।

 

 

Next Post

आधा दर्जन झोलाछाप डॉक्टरों पर कार्रवाई

Wed Oct 8 , 2025
चंदेरी: बीएमओ प्रशांत दुबे द्वारा चंदेरी के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों की क्लिनिको पर छापामार कार्यवाही की गई। इस दौरान ग्राम अर्रीन में संचालित वीरेन्द्र सिंह की क्लिनिक में दो मरीजों का ईलाज चलता पाया गया एवं सम्बन्धित डॉक्टर क्लिनिक पर नहीं पाया गया, ग्रामीणों से चर्चा में पाया गया […]

You May Like