छिंदवाड़ा हादसे के पीड़ितों को मिले एक करोड़ का मुआवजा: पटवारी

छिंदवाड़ा। भीषण सड़क हादसे का शिकार होने से 10 लोगों की मौत के बाद बीते दिवस प्रदेश के मुखिया डॉ. मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे थे. आज प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी भी छिंदवाड़ा पहुंचे। उन्होनें सड़क हादसे में दिवंगत लोगों के परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की और प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि यह आंसुओं और चीखों के पीछे केवल एक दुर्घटना नहीं, बल्कि सरकार की लापरवाही, अव्यवस्था और जिम्मेदारी से मुंह मोडऩे की प्रवृत्ति भी जिम्मेदार है। जीतू पटवारी ने छिंदवाडा के ग्राम रंगारी , ग्राम करेर, ग्राम ग्वारा और ग्राम झिरिया पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से भेंट की और दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा परिजनों को इस अपार दु:ख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि इस दुख की घड़ी में मैं प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा हूँ। उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, लालड़ी बहनों को धमकी देकर जबरन सभा में लेकर आया गया था। उन्हें राशि न डालने की धमकी देकर दबाव बनाया गया। इस कारण इन सभी को सभा में आना पड़ा। सभा के बाद लौटते वक्त यह हादसा हो गया। इसके लिए सिर्फ और सिर्फ मोहन सरकार जिम्मेदार है।

घायलों से की मुलाकात००००

मृतकों के परिजनों से मिलने के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी सीधे जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने एक-एक घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने कहा हम इस घड़ी में आप सबके साथ है। आपके लिए सरकार से लड़कर उचित मुआवजा दिलावाया जाएगा। कम से कम पांच लाख दिलावाने की बात कही है, वही दिवंगतों के परिजनों को 1 -1 करोड़ रुपए का मुआवजा देने की प्रदेश सरकार से मांग की है।

Next Post

भाजपा स्थापना दिवस पर प्रदेशभर में पखवाड़े भर होंगे आयोजन, समिति गठित

Sat Mar 28 , 2026
रायपुर, 28 मार्च (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी 6 अप्रैल को अपना 47वां स्थापना दिवस मनाने जा रही है। इस अवसर पर देशभर के साथ-साथ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रमों के सुचारू क्रियान्वयन के लिए प्रदेश स्तर पर एक […]

You May Like