
छिंदवाड़ा। शहर के राजपाल चौक स्थित कुम्हारी मोहल्ला में मजार के आसपास टाइल्स लगवाने के काम को लेकर विवाद हो गया। विवाद के दौरान श्याम प्रजापति के साथ मारपीट की गई। मामले में कोतवाली पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है।
कोतवाली थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि मंगलवार देर रात हुए विवाद के बाद शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में पार्षद द्वारा मजार के आसपास टाइल्स लगवाने का काम कराया जा रहा था। इसी दौरान घर के सामने नापाई करने से मना करने को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई, जो बाद में मारपीट में बदल गई।
पुलिस ने इस मामले में आरोपी अनीश खान, समदानी खान, पप्पू गढ़ेवाल और साबिर खान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (क्चहृस्) की धारा 333, 296(ए), 115(2), 351(2) और 3(5) के तहत केस दर्ज किया है।
इधर, घटना को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
