
अशोकनगर। नगर पालिका परिषद द्वारा अमाही स्थित फ़िल्टर वाटर प्लांट पर कर्मचारियों के रुकने हेतु क्वार्टर निर्माण का निर्णय लिया गया है।
दरअसल वर्ष 1999 से इस प्लांट पर कार्यरत कर्मचारियों के ठहरने की कोई समुचित व्यवस्था नहीं थी, जिससे उन्हें कार्य संचालन में निरंतर कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। इस समस्या के समाधान के लिए गुरुवार को नगर पालिका अध्यक्ष नीरज मानोरिया की अध्यक्षता में ड्यूटी रूम निर्माण हेतु भूमि पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रस्तावित निर्माण कार्य में करीब 10 लाख रुपये की लागत से 2 रूम, 1 स्टोर रूम, लेट-बाथ एवं टीन शेड का निर्माण किया जाएगा।
